logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: दो विदेशी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, 47 हजार रुपये का माल जब्त 


अकोला: जिले के रामदासपेठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रतीक बरसे को गिरफ्तार किया, जिसके पास से दो विदेशी पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस और एक बड़ी तलवार बरामद की गई। कुल मिलाकर 47,500 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई अकोला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे और शहर पुलिस उपविभागीय अधिकारी सतीश कुलकर्णी के मार्गदर्शन में हुई।

रामदासपेठ पुलिस निरीक्षक मनोज बहुरे की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी संदिग्ध अवस्था में जुबली हाई स्कूल गेट के पास घूम रहा था, जब जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ा और उसके पास से अवैध हथियार बरामद किए।

अभी तक की जानकारी के अनुसार, यह बड़ी सफलता पुलिस के लिए मानी जा रही है, जो शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है।