logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: प्रतिबंधित नायलॉन मांजा पकड़ा; 2 आरोपियों समेत 33,000 रु. का माल जब्त


अकोला: मकर संक्रांति का त्योहार नजदीक आ रहा है और उस पृष्ठभूमि में पूरे देश में पतंग उड़ाने का रिवाज है. राज्य और देश में पतंग उड़ाने के लिए नायलॉन मांजे का उपयोग किए जाने से कई लोग मांजे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ पक्षियों, मवेशियों की मौत हो गई है. इसलिए राज्य सरकार ने इस नायलॉन मांजे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. शहर में पुलिस ने ऐसे विक्रेताओं पर शिकंजा कसते हुए नायलॉन मांजा बेच रहे दो लोगों के पास से 33,600 रु. का माल जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया हैं.


नायलॉन मांजे की बिक्री पर रोक के बावजूद कुछ लोग अवैध रूप से नायलॉन मांजे की बिक्री कर रहे हैं. पुलिस अधीक्षक ने जिले भर में नायलॉन मांजा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं. तदनुसार, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके के अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों की एक टीम का गठन किया गया और नायलॉन मांजा बेचने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. 

2 स्थानों पर मारा छापा

तदनुसार टीम ने शहर के दो स्थानों पर नायलॉन मांजा बेच रहे शहबाज खान इनायत खान (26) निवासी अत्तर गली, तेलीपुरा और शेख आबीद शेख रउफ (24) निवासी कादर अपार्टमेंट, खंगरपुरा के खिलाफ कार्रवाई कर उसके पास से 9,600 रू. मूल्य का 24 बंडल (रील) मांजा और 24 हजार रू. मूल्य के दो माबाइल इस तरह कुल 33,600 रू. मूल्य का माल जब्त कर उन्हें हिरासत में लिया. दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें आगे की जांच के लिए रामदास पेठ पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है.

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके के मार्गदर्शन में सपुनि कैलास भगत, पुलिस उप निरीक्षक गोपाल जाधव, पोहेकां सुलतान पठाण, रविंद्र खंडारे, नापुकां अविनाश पाचपोर, वसिमोद्दीन शेख, विशाल मोरे, पुलिस अंमलदार एजाज अहमद व भीमराव दीपके ने की है.