logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: एसीबी के शिकंजे में रिश्वतखोर वाशिम पुलिस कांस्टेबल, पिछले अपराध के रिकॉर्ड पर तड़ीपारी की कार्रवाई से बचने के लिए मांगे पैसे


अकोला: एंटी करप्शन विभाग के अमरावती दस्ते ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाशिम पुलिस कांस्टेबल पवन सुनील भाकरे को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी कांस्टेबल ने तड़ीपारी का मामला हटाने के लिए एक देशी शराब विक्रेता से रिश्वत मांगी थी। 

शिकायतकर्ता के खिलाफ पातुर थाने में पहले से ही देशी शराब बेचने का मामला दर्ज था। शिकायतकर्ता ने अपना शराब का कारोबार बंद कर दिया है और वर्तमान में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। हालांकि, पिछले अपराध के रिकॉर्ड पर तड़ीपारी कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी पुलिस कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। 20 फरवरी को शिकायतकर्ता ने एसीबी के अकोला कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी ने शुरू में पांच हाजर रुपये की मांग की, लेकिन समझौते के बाद 3,000 रुपये की रिश्वत लेने पर सहमत हो गया। आखिरकार 21 फरवरी को आरोपी ने जैसे ही शिकायतकर्ता से तीन हजार रुपये की रिश्वत ली, उसे एसबी टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।