logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola : झूठे बलात्कार केस की धमकी देकर व्यापारी से वसूली, ‘बंटी-बबली’ दंपत्ति गिरफ्तार, 18.74 लाख रुपये बरामद


अकोला: जिले के मुर्तिजापुर में एक व्यापारी से झूठे बलात्कार केस की धमकी देकर वसूली करने वाले दंपत्ति ‘बंटी-बबली’ को ग्रामीण पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पहले 18.74 लाख रुपये की वसूली की थी और इसके बाद 5 लाख रुपये और मांगने लगे। परेशान व्यापारी ने ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार अकोला के 51 वर्षीय व्यापारी अकोला स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पैसे जमा करने गए थे। इसी दौरान उनकी पहचान खरब धोरे गाँव के आरोपी पति-पत्नी से हुई। आरोपियों ने व्यापारी को बहकाया और पैसे की मांग की। पैसे न देने पर उन्होंने झूठे बलात्कार केस दर्ज कराने और बदनाम करने की धमकी दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीधर गुट्टे के मार्गदर्शन में, पुलिस उप-निरीक्षक चंदन वानखेड़े और टीम ने जाल बिछाकर ‘बंटी-बबली’ दंपत्ति को 1 लाख रुपये के साथ पकड़ लिया। आरोपी अब न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस आगे की जांच कर रही है।