logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: महिला के विनयभंग मामले में एक ही परिवार के चार व्यक्तियों पर मामला दर्ज


अकोला: दशहरे के दिन बगल में रहने वाली दो महिलाओं के बीच आंगन की सफाई को लेकर बहस हो गई. इस बीच आरोपी महिला का पति और उसके बच्चे विवाद में पड़ गए. जिसमें पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ने व उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है. सिविल लाइंस पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है.

बड़ी उमरी में रहने वाली 46 वर्षीय एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, दशहरा होने के कारण वह घर के सामने अपने आंगन में झाड़ू लगा रही थी. इसी बीच बगल में रहने वाली गायत्री नगर निवासी साधना मेहसरे बाहर आईं और विवाद खड़ा करते हुए कहा कि मेरी जगह साफ मत करों. इसी दौरान उनके पति सुभाष मेहसरे और बेटे भूषण और शुभम मेहसारे आ गए.

उन्होंने महिला पर धारदार हथियार, रॉड से वार कर उसे घायल कर दिया और उसके कपड़े फाड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ की. इसी तरह अश्लील गालियां देकर जान से मारने की धमकी भी दी. सिविल लाइंस पुलिस ने चारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (ए), 324, 504, 506 और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.