logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: अवैध गौ तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस ने गौवंशी पशुओं को किया रेस्क्यू, एक आरोपी गिरफ्तार


अकोला: मूर्तिजापुर तहसील अंतर्गत जामठी बु. गांव के पास से पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से अवैध रूप से कत्तल के लिए ले जाए जा रहे चार बैलों को मुक्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 9.10 लाख का माल जब्त किया है। घटना उस समय सामने आई जब गश्त पर तैनात पुलिस टीम ने संदिग्ध महिंद्रा बोलेरोको रोका। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें चार बैल अमानवीय रूप से बांधकर रखे गए मिले। पूछताछ में गाड़ी चालक समीर खान छोटे खान पठान ने कबूल किया कि वह इन बैलों को कत्तली के लिए ले जा रहा था।

इस कार्रवाई में पुलिस ने 1.10 लाख चार बैल  और करीब 8 लाख रुपए का बोलेरो वाहन जब्त किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई से कुल मिलाकर 9.10 लाख का माल जब्त कर लिया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम और प्राणियों के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कार्रवाई उपनिरीक्षक गणेश महाजन, अमलदार संदीप सरोदे और पुलिस कांस्टेबल जावेद की टीम द्वारा की गई।घटना के बाद माना पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध कत्तलखानों की आशंका गहराती जा रही है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यह संगठित पशु तस्करी रैकेट का हिस्सा हो सकता है। पुलिस से यह मांग की जा रही है कि पूरे मामले की गहराई से जांच कर इस अवैध गतिविधि में शामिल अन्य लोगों को भी बेनकाब किया जाए।