logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: सर्राफा व्यापारियों पर इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, बाजार में मची खलबली


अकोला: सर्राफा बाजार में बुधवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। नागपुर और मुंबई से आए इनकम टैक्स अधिकारियों की टीमों ने एक साथ कई सर्राफा व्यापारियों की दुकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के पीछे आयकर चोरी की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ व्यापारियों के खिलाफ टैक्स चोरी की ठोस जानकारी मिलने के बाद विभाग ने यह संयुक्त अभियान चलाया। सुबह होते ही अधिकारी बाजार में पहुंच गए और एक-एक कर कई दुकानों पर दस्तावेजों की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अधिकारियों को इस छापेमारी में क्या सबूत या सामग्री हाथ लगी है। विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मगर सर्राफा व्यापारियों में इस कार्रवाई को लेकर भारी चिंता और असमंजस बना हुआ है।

स्थानीय व्यापार मंडल ने इस तरह की अचानक हुई कार्रवाई पर चिंता जताई है और जल्द ही विभाग से बातचीत कर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है।

अभी इस मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।