logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: एलसीबी ने दो तड़ीपार को किया गिरफ्तार


अकोला: स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने शहर से तड़ीपार किए गए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अकोट फैल थाना क्षेत्र में रहनेवाला आरोपी इरफान अहेमद उर्फ लम्बा इरफान सईद अहेमद (35) निवासी लक्ष्मी नगर, अकोट फैल यह छह माह के लिए तड़ीपार किए जाने के बावजूद आम्बेडकर नगर, अकोट फैल में है। 

इस सूचना के आधार पर टीम ने उसका पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया। उसे सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट के आदेश पर छह महीने के लिए जिले से तड़ीपार कर दिया गया था। उसने आदेश का उल्लंघन करने से उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह डाबकी रोड इलाके के निवासी तौहीद खान समीर खान (21) निवासी खैर मोहम्मद प्लॉट को भीम नगर चौक, डाबकी रोड से शहर में रहने की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भी आदेश का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया गया है। 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके के मागर्दशन में एपीआई कैलास भगत, गोपीलाल मावले, भास्कर धोत्रे, रविंद्र खंडारे, प्रमोद ढोरे, सुलतान पठान, अविनाश पाचपोर, महेंद्र मलिये, अब्दुल माजीद अन्सार अहेमद, स्वनिल खेडकर, स्वप्निल चौधरी, एजाज अहेमद, भिमराय दिपके, सतीश पवार ने की है।