logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: मामूली बात पर हुआ विवाद, छोटी बहन ने बड़ी को चाकू से गोदा, हुई मौत


अकोला: जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां छोटी बहन ने मामूली बात पर अपनी बड़ी बहन की चाकु से गोदकर हत्या कर दी। चीख-पुकार की आवाज सुनते ही परिजन कमरे के अंदर पहुंचे और घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया।

खडका गांव में रहने वाले येथे विठ्ठल वसतकार को  दो बेटियां और एक बेटा है। इनमें सबसे बड़ी बेटी रेशमा   की शादी बुलढाणा जिले के अनंत बोरसे से हुई है।  पिछले सप्ताह ही रेशमा अपने मायके आई थी।  तब परिवार में ख़ुशी का महौल था।  किसी ने सोचा भी नहीं होगा उनके परिवार की ये ख़ुशी महज कुछ दिनों की है।

घटना  वाले दिन रेशमा और उसकी छोटी बहन रवीना  अपने कमरे  में बात कर रही थीं, तभी किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि रवीना ने गुस्से में आकर अपनी बड़ी बहन रेशमा पर धारदार चाकू से वार कर दिया।  वो तबतक रेशमा पर वार करती रही जबतक की उसकी मौत न हो गई।   इस बीच   चीख पुकार  सुनकर जब माता-पिता कमरे  में आए तो उन्होंने बड़ी बेटी रेशमा को खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा।  लेकिन तबतक रेशमा की जान जा चुकी थी।  

घटना की जानकारी मिलने पर बोरगांव मंजू थाने के पुलिस निरीक्षक संजय खंडाड़े मौके पर पहुंचे. उन्होंने रेशमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी रवीना को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।