logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: हरिहर पेठ हिंसा में पुलिस ने 17 को किया गिरफ्तार, महिलाओं ने किया थाने का घेराव


अकोला: अकोला के हरिहर पेठ में दो दिनों तक दो गुटों में हुए झगड़े के बाद पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया है और 70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. लेकिन इसके बाद एक समूह में कुछ महिलाओं ने थाने का घेराव करते हुए कहा कि, "पुलिस ने गलत लोगों को हिरासत में लिया है।"

पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें वापस भेज दिया, लेकिन उनमें से कुछ लोगों ने दूसरे गुट के एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगाया और दूसरे गुट ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुराना शहर थाने का घेराव कर दिया. दोनों गुटों द्वारा थाने का घेराव किये जाने से कुछ देर के लिए यहां तनावपूर्ण स्थिति बन गयी.

इसके बाद पुलिस ने मिली शिकायत के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा घटना का संज्ञान लेने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का वादा करने के बाद घेराव करने वाले वापस लौट गए। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने और शांत रहने की अपील की है।