logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: वृद्धा के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा


अकोला: बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपियों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। घटना 28 मई को बोरगांव मंजू पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई थी। लिफ्ट देने की बात कहकर वृद्धा को दोपहिया वाहन पर खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी युवको को  आखिरकार बोरगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

बुजुर्ग महिला की शिकायत के मुताबिक 28 मई को दोपहर करीब 2 बजे महिला अकोला से एसटी बस से कोलंबी फाटा के पास उतरी थी। और वहां से  बुजुर्ग महिला प्राइवेट बस लेकर डालिम्बी गांव के पुल के पास उतर गई थी। इस दौरान सामने से दो मोटरसाइकिल पर तीन लोग आये और वृद्धा को लिफ्ट देने का बहाना करके नींबू के खेत में ले गए। 

घटना की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक बच्चनसिंह ने उपविभागीय पुलिस अधिकारी मुर्तिजापुर, बोरगांव मांजू पुलिस के साथ स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया था। पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को बुलढाणा जिले के ग्राम शेलोडी  से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान एक अकेले आरोपी ने ही वारदात करने की बात कबूल की।