logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: शिक्षक ने पहले दिखाए अश्लील वीडियो, फिर छात्राओं से की छेड़खानी; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


अकोला: बदलापुर में नाबालिगों के साथ यौन शोषण से पूरे राज्य में आक्रोश फैल हुआ है। इसी बीच ऐसी ही एक और घटना अकोला से सामने आई है। जहां एक शिक्षक ने अश्लील वीडियो दिखाकर छह छात्राओं के साथ छेड़खानी की। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान  प्रमोद सरदार (42) के रूप में हुई है। 

अकोला शहर से 40 किलोमीटर दूर काजीखेड़ा गांव में एक जिला परिषद स्कूल है। आरोपी वहां शिक्षक है। पिछले चार महीने से आरोपी स्कुल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ छेड़खानी करता था। आरोपी बच्चियों को पहले अपने पास बुलाता फिर मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ छेड़खानी करता। चार महीने में आरोपी ने छह बच्चियों के साथ इस तरह की हरकत कर रहा था। इस दौरान उसने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। जिससे बच्चियां डरी हुई थी। हालांकि, एक बच्ची ने हिम्मत कर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल कर पूरी बात बताई, जिसके बाद यह मामला सामने आया। 

शिकायत के आधार पर मंगलवार को सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने छात्रों के साथ एक घंटे का सत्र आयोजित करने के बहाने स्कूल का दौरा किया। उन्होंने आठवीं कक्षा की लड़कियों से व्यक्तिगत रूप से बात करने का अनुरोध किया। इस मौके पर पीड़ित लड़कियों ने पिछले चार महीने से अपने साथ हुए सदमे के बारे में जानकारी दी। लड़कियों की गवाही सुनने के बाद सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

उरल पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल ढोले ने बताया कि, "हमें सीडब्ल्यूसी सदस्य का फोन आया और हमने नाबालिग लड़कियों का बयान दर्ज करने के लिए स्कूल में एक पुलिस टीम भेजी।" इसके बाद पुलिस ने प्रमोद सरदार को हिरासत में ले लिया और उस पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (BNS) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों में आरोपी को लेकर बड़ा गुस्सा है। पीड़ितों के परिजनों सहित स्कुल में पढ़ने वाली बच्चियों के अभिभावकों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है।