logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: मूर्तिजापुर में चोरों का आतंक, लगातार दो रात हुई चोरी की घटनाएं, घटना का CCTV फुटेज वायरल


अकोला: जिले के मूर्तिजापुर में लगातार दो रातों में हुई चोरी की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।  मूर्तिजापुर  के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक पर 19 और 20 मार्च को हुई इन वारदातों से नागरिकों में भय और आक्रोश फैल गया है। सीसीटीवी कैमरों के बावजूद चोर चोरी कर रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। 

मूर्तिजापुर शहर में 19 मार्च की रात करीब 1:30 बजे एक अज्ञात चोर ने हाथगाड़ी पर रखे फल चुरा लिए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह चोरी सीसीटीवी कैमरों में साफ कैद हो गई, फिर भी चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गया। इसके बाद, 20 मार्च की रात 1:00 से 2:30 बजे के बीच, काशमीरा मेडिकल एंड जनरल स्टोर में दूसरी बड़ी चोरी हुई। अज्ञात चोर ने मोबाइल फोन और करीब ₹10,000 नकद उड़ा लिए।

लगातार दो रातों में हुई इन चोरी की घटनाओं ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी कैमरे चालू होने के बावजूद, चोर निर्भीक होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। स्थानीय संस्थाएं और राजनीतिक दलों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।