logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: अकोट के जवलखेड में काले हिरण की शिकार करते रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपी, मांस पकाते वक्त हुई कार्रवाई


अकोला: वन्य जीवों के शिकार पर सख्त प्रतिबंध होने के बावजूद अकोट तहसील के जवळखेड गांव में एक काले हिरण की शिकार कर उसका मांस पकाते समय एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अकोला प्रादेशिक वन विभाग की टीम ने की है। हैरानी की बात यह रही कि शिकार अकोट वन परिक्षेत्र में हुआ, लेकिन स्थानीय वन विभाग को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी।

20 जुलाई को अकोला प्रादेशिक वन विभाग को गुप्त और गोपनीय सूचना मिली कि अकोट क्षेत्र में वन्य प्राणी की शिकार की गई है। सूचना की पुष्टि के बाद, भारतीय वन अधिनियम 1927 और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों ने मौजा जवळखेड और कुटासा गांवों में छापेमारी की।

इस दौरान दिगंबर जनकीराम घारे (रा. कुटासा) को उसके घर में काले हिरण का मांस पकाते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी के पास से करीब आधा किलो हिरण का मांस बरामद किया गया है। साथ ही, अंकुश गणेश इंदौरे और गणेश दयाराम इंदौरे  के घरों की भी तलाशी ली गई।

यह कार्रवाई उपवनसंरक्षक सुमंत सोलंके और सहायक वन संरक्षक नम्रता ताले के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र अधिकारी वी. आर. थोरात के नेतृत्व में की गई। छापेमारी दल में पी. ए. तुरुक, वनरक्षक अतिक हुसेन, सुभाष काटे, सोपान रेळे और तुषार आवारे शामिल थे। वन विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि यह शिकार कितने लोगों की मिलीभगत से हुआ और क्या इससे जुड़ा कोई बड़ा शिकार रैकेट सक्रिय है।