logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola : चोरी की वारदात का खुलासा, गुजरात से दो शातिर चोर गिरफ्तार, 1.5 लाख के गहने बरामद


अकोला: शहर के खदान थाना क्षेत्र में महिला की सोने की चेन छीनकर फरार होने वाले दो शातिर चोरों को अकोला क्राइम ब्रांच ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 1.5 लाख रुपये कीमत के सोने के गहने जब्त किए गए हैं। खास बात यह है कि चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक भी इन्होंने पहले शेगांव से चुराई थी।

घटना 10 जुलाई को आनंद नगर इलाके में उस वक्त हुई जब एक महिला सड़क पर पैदल जा रही थी। तभी दो युवक बाइक से आए और करीब 15 ग्राम वजन की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। खदान पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को गोपनीय जानकारी मिली कि यह चोरी गुजरात के अपराधियों ने की है।

इसके आधार पर पुलिस टीम ने गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल से दीपकभाई लालाभाई परमार और  राकेशभाई राजूभाई पटानी को गिरफ्तार किया।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने शेगांव से एक बाइक चुराई थी और उसी बाइक से अकोला आकर सोने की चेन छीनी। इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस के सामने अब तक 25 चोरियों में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है।