logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: अकोट में तेंदुए की खाल बेचने का प्रयास कर रहे तीन लोग गिरफ्तार, एक भागने में कामयाब


अकोला: जिले के अकोट में तेंदुए की खाल खरीदने और बेचने का प्रयास कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से दो को डीआरआई पुणे इकाई ने और एक को अकोला वन विभाग के अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो तस्कर और एक बिचौलिया शामिल हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपी के कब्जे से एक तेंदुए की खाल (80.5 इंच x 25 इंच) बरामद की है। 

वन विभाग को गोपनीय सूचना मिली कि अकोट में कुछ लोग तेंदुए की खाल बेचने की कोशिश कर रहे हैं। डीआरआई पुणे यूनिट और अकोला परिक्षेत्र वन प्रभाग के अधिकारियों ने अकोट के वन क्षेत्र में निगरानी की और अपराधियों को पकड़ा। इस मामले में एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया है।

जब्त की गई खाल और तीनों गिरफ्तार व्यक्तियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत आगे की जांच के लिए जिला वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की जांच वन विभाग द्वारा की जा रही है। अब वैन विभाग यह भी जांच कर रहा है कि शिकार कहां किया गया।