logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

दहला अकोला! पारिवारिक कलह के चलते पति की ने पत्नी और तीन साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


अकोला: अकोला के तार फाइल इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी।

इन दोनों पति-पत्नी की यह दूसरी शादी थी। दोनों के बीच हमेशा बहस होती थी, लेकिन आज शनिवार को बहस ने तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी और आरोपी पति सूरज गणवीर ने अपनी पत्नी की बेहद क्रूरता से गला घोंटकर हत्या कर दी।

हालांकि, जब उसकी पत्नी नहीं मरी तो आरोपी ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और फिर तीन साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।