logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: शराबी पति की पत्नी ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार


अकोला: शहर के पुराने क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर अपने शराबी पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान रमेश सातरोटे, (52, अंबिकानगर, पुराने शहर, अकोला) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या मामले में पत्नी शिला रमेश सातरोटे (42) और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

ज्ञात हो कि, 30 अप्रैल, 2025 को 42 वर्षीय शिला रमेश सातरोटे ने पुराने शहर पुलिस थाने में 'दुर्घटनावश मौत' की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में शव परीक्षण दर्ज कर जांच शुरू की थी। हालांकि, घटना के पहले दिन से ही मौत संदिग्ध लगने लगी थी। गोपनीय जांच में पता चला कि रमेश सातरोटे शराब का आदी था और लगातार अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

29 अप्रैल की रात रमेश शराब के नशे में घर में हंगामा करने लगा और अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। यह दृश्य देखकर उसका नाबालिग बेटा आगबबूला हो गया। उसने घर में अपने पिता पर फावड़े से वार कर दिया। मारपीट में मां भी शामिल थी। परिणामस्वरूप रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। शीला सातरोटे ने पुलिस को बताया था कि उसके पति अत्यधिक शराब पीने के कारण घर में गिर गए थे और उनके सिर पर चोट आई थी।

पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराना होगा, लेकिन आरोपी शीला ने पोस्टमार्टम कराने पर आपत्ति जताई। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और प्राप्त गोपनीय, तकनीकी व फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1), 3(5) व 238 के तहत मामला दर्ज कर पत्नी व नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

ओल्ड सिटी पुलिस ने आरोपी शीला सातरोटे को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है, जबकि कानून से संघर्षरत बच्चे को किशोर सुधार गृह में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई ओल्ड सिटी पुलिस इंस्पेक्टर नितिन लीवरकर, 'एपीआई' विवेकानंद भारती और पुलिस कांस्टेबल अर्जुन खंडारे ने की। आगे की जांच पीएसआई शशिल कोडापे द्वारा की जा रही है।