logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: पत्नी ने की पति की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


अकोला: मलकपुर पुलिस ने युवक की हत्या मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या और साबुत मिटाने के आरोप में उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया। 

खदान पुलिस स्टेशन अंतर्गत मलकापुर के कोठारी वाटिका इलाके में 36 वर्षीय भास्कर सदाशिव भोपसे द्वारा फांसी लगाने की घटना सामने आई थी. बाद में उनके रिश्तेदारों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन मृतक के भाई आशीष साधन भोपसे ने आरोप लगाया कि उनके भाई ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी बयान दिया था। लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर आशीष भोपसे ने वकील नजीब एच शेख के माध्यम से अदालत में याचिका दायर की।

इस याचिका पर सुनवाई के दौरान वकील नजीब एच शेख ने अदालत में तथ्य पेश किये, जिसके आधार पर अदालत ने खदान पुलिस को मामला दर्ज कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। जाँच में पता चला कि, युवक ने आत्महत्या नहीं की  बल्कि उसकी हत्या की गई। पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली।