logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अंबाझरी पुलिस की कार्रवाई, अवैध हुक्का पार्लर पर मारा छापा


नागपुर: अमरावती मार्ग पर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर पुतले के पास स्थित चर्चित डॉकयार्ड कैफे में चल रहे हुक्का पार्लर पर अंबाझरी पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है. पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया है. साथ ही पुलिस ने कैफे के मालिक और हुक्के का माल पहुंचाने वाले पर भी मामला दर्ज किया है.

कल रात अंबाझरी पुलिस स्टेशन की टीम और डीबी पथक पेट्रोलिंग कर रही थी. उसी समय उन्हें जानकारी मिली कि अमरावती मार्ग पर स्थित डॉकयार्ड कैफे में अवैध रूप से हुक्का पार्लर चल रहा है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने पार्लर पर रेड की तो वहां उन्हें कई युवा हुक्का पीते मिले. इसके बाद पुलिस ने मौके से पांच हुक्का पॉट, तंबाकू सहित 8 हजार रुपए का माल बरामद किया.

पुलिस ने तंबाकू आधारित हुक्का पार्लरों पर प्रतिबंध कानून की अवमानना, फूड कोर्ट परिसर और तंबाकू उत्पादों में ग्राहकों को गैर-हर्बल हुक्का, विज्ञापन निषेध और व्यापार और वाणिज्यिक लेनदेन और उत्पादों की आपूर्ति और वितरण के विनियमन 2003 के उल्लंघन के लिए पार्लर और उसके संचालक व इससे जुड़े अन्य लोगों पर कार्रवाई की है.    

पुलिस निरीक्षक विनायक गोले की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंबाझरी निवासी मैनेजर अभिलष्ठ गौतम भावे (33) को हिरासत में लिया. पार्लर के संचालक गणेशपेठ निवासी यश अतुल राय (29) और हुक्का की आपूर्ति करने वाले राम नगर निवासी अमित राजू कंगाले (22) पर मामला दर्ज किया है.