logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: शिराजगांव रोड पर महिला का मिला सड़ा-गला शव; कुछ ही घंटों में पुलिस ने मामला सुलझाया, प्रेमी को किया गिरफ्तार


अमरावती: ब्राह्मणवाड़ा से शिराजगांव रोड पर एक नाले में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने के कुछ ही घंटों बाद, स्थानीय ग्रामीण अपराध शाखा की टीम ने मामले का खुलासा करते हुए अचलपुर औरंगपुर के गलांकी निवासी अनिल जम्भेकर (35) को गिरफ्तार कर लिया। पैसों के विवाद में वारदात को अंजाम दी गई। 

शव की पहचान दुर्गा विशाल श्रोती (27, निवासी गलांकी) के रूप में हुई। उसके हाथ पर "दुर्गा" और "अनिल" नाम गुदवाए हुए थे। दुर्गा का अनिल के साथ प्रेम संबंध था। उसने कबूल किया कि अनिल ने 5 जुलाई को पैसों को लेकर हुए झगड़े में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव को कंबल में लपेटकर मोटरसाइकिल से शिराजगांव रोड स्थित नाले में फेंक दिया।

इस मामले में शिराजगांव कस्बा पुलिस स्टेशन में धारा 103(1), 238(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जाँच जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार कुमावत और सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम कुमार के मार्गदर्शन में की गई।