logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अवैध रेत तस्करी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार


अमरावती: अमरावती जिले के आसेगाव थाना क्षेत्र में अवैध रेत तस्करी का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला की घटना सामने आई है। अजय कावरे पर आरोपियों ने तलवार, कोयते और लोहे रॉड से हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार अनिकेत वाट नामक युवक विरूळपूर्णा के पास नदी से अवैध रेत तस्करी का काम करता था। गांव के लोगों ने जब इस तस्करी का विरोध किया, तो इसी बात से नाराज होकर आरोपी अनिकेत ने अजय कावरे को आसेगाव-पूर्णा रोड पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद अनिकेत और उसके 10 से 12 साथियों ने अजय पर तलवार, कोयता और रॉड से हमला कर दिया।

घायल अजय ने आसेगाव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर अनिकेत वाट समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अनिकेत वाट एक राजनीतिक पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता बताया जा रहा है, जिससे मामले के राजनीतिक तूल पकड़ने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।