logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: मनपा चुनाव को लेकर 37 अपराधियों पर एमपीडीए के तहत कार्रवाई की जाएगी


अमरावती: अमरावती मनपा चुनाव और धार्मिक त्योहारों को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने अमरावती शहर के 37 अपराधियों की सूची तैयार की है। इन पर एमपीडीए एक्ट के तहत कार्रवाई करने की प्रक्रिया आयुक्तालय में युद्धस्तर पर चल रही है।

शहर में हत्या, मारपीट, गैंगवार, जानलेवा हमले की घटनाओं को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने शहर के 10 पुलिस थानों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी प्रकार के अपराधियों की जानकारी ली। इनके अपराध करने के तरीके और दर्ज अपराधों को देखते हुए आयुक्त ने शहर के 37 अपराधियों पर एमपीडीए एक्ट के तहत कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

इसलिए पुलिस थाने के अधिकारियों ने संबंधित अपराधियों की कुंडली बनानी शुरू कर दी है। शहर में मनपा चुनाव और धार्मिक त्योहार और उत्सव शुरू होने वाले हैं। इसके अनुसार संबंधित पुलिस थानों के अधिकारी प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।