logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: सोने में मिलावट कर मुथूट फिनकॉर्प से 10.69 लाख की ठगी, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज


नागपुर: प्रताप नगर पुलिस थाना अंतर्गत मुथूट फिनकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड, हिंगणा शाखा में सोने की शुद्धता में मिलावट कर लगभग 10 लाख से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में प्रतापनगर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है

फिर्यादी मोहम्मद आतिक मोहम्मद ज़िया बताये जा रहे हैं जो मुथूट फिनकॉर्प हिंगणा शाखा में ब्रांच मैनेजर हैं, उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी रोहन राजेंद्र सिंह यादव और विनय गणेश नागपुरे ने सोने की शुद्धता कम होने की जानकारी होते हुए भी बैंक को धोखा दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहन यादव ने लगभग 150 ग्राम के मिश्रधातु वाले गहने गिरवी रखकर ₹8,49,619 का कर्ज लिया, जबकि दूसरे आरोपी विनय नागपुरे ने 40 ग्राम वजन की कड़ा रखकर ₹2,20,250 का कर्ज लिया। जांच में यह सामने आया कि इन आभूषनों के बाहरी हिस्से में सोना था, जबकि अंदर अन्य धातु मिली हुई थी। दोनों आरोपियों ने ग्राहक बनकर संस्था का विश्वासघात किया और आर्थिक  (धोखाधड़ी) की। इस मामले में प्रतापनगर पुलिस ने धोखाधड़ी की विविध धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।