logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

amravati-उमेश कोल्हे हत्याकांड के आठवें आरोपी का सुराग देने वाले के लिए 2 लाख रूपए इनाम का ऐलान 


अमरावती : मेडिकल स्टोर संचालक उमेश कोल्हे हत्याकांड का एक आरोपी अब भी गिरफ़्त से बाहर है.मामले की जाँच अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के ज़िम्मे है बावजूद इसके शमीम अहमद उर्फ फिरोज अहमद अब भी फ़रार है.जिसको खोजने में थक चुकी एनआईए ने आरोपी का सुराख़ या जानकारी देने वाले के लिए 2 लाख रूपए के इनाम की घोषणा की है.इस मामले में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है.हत्याकांड में शामिल 

मुदस्सर अहमद (22), शाहरुख पठाण (25), अब्दुल तौफिक (24), शोएब खान (22), अतीब रशीद (22), युसूफ खान (32) और तथाकथित मुख्य सूत्रधार इरफान शेख रहीम को गिरफ़्तार किया गया है.
21 जून की रात 10 से 10.30 के बीच अमरावती में भरे रास्ते मेडिकल स्टोर संचालक उमेश कोल्हे की आरोपियों ने सर पर चाकुओं से वार कर हत्या कर दी थी.इस जानलेवा हमले के बाद उमेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गयी थी.इस हत्याकांड की जाँच के बाद और राजनीतिक मुद्दा बनने के बाद चौकाने वाली जानकारी निकल कर सामने आयी.
उमेश कोल्हे की हत्या महज इसलिए की गयी थी उसने भारतीय जनता पार्टी की तत्कालीन प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट की थी.इस मामले की जाँच पहले स्थानीय पुलिस ने की थी लेकिन भाजपा के नेताओं ने केंद्रीय जाँच एजेंसियों द्वारा मामले की जाँच की मांग उठाये जाने के बाद केंद्र सरकार ने इसकी जिम्मेदारी एनआईए को सौप दी थी.केंद्रीय एजेंसी लंबे समय से जाँच कर रही है लेकिन अब भी एक आरोपी गिरफ़्त से बाहर है जिसे गिरफ़्तार करने के लिए अब इनाम का ऐलान किया गया है.आरोपी की जानकारी देने वाले को 2 लाख रूपए का इनाम देने का ऐलान किया गया है.