logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: एएसआई कलाम की हत्या की जांच सीआईडी ​​को सौंपी जाए, तहरीम फातिमा की डीसीपी सागर पाटिल से मांग


अमरावती: जमील कॉलोनी निवासी और पुलिस विभाग में 34 साल से कार्यरत एएसआई अब्दुल कलाम अब्दुल कदीर की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में उनकी बेटी तहरीम फातिमा ने पुलिस कमिश्नर हत्या की जांच सीआईडी ​​को सौंपने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाने की मांग की है।

तहरीम फातिमा कमिशनर को सौंपे अपने ज्ञापन में कहा कि, "उनके पिता एएसआई ए कलाम बहुत ईमानदार और वफादार अधिकारी थे। उन्होंने अपने परिवार के लिए कड़ी मेहनत की और अपनी दोनों बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाई। लेकिन, उनके पिता की हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई।"

उन्होंने आगे कहा, "आरोपियों ने पहले से ही अपने रूट की योजना बना ली थी और टोह लेकर यह साजिश रची।" तहरीम फातिमा ने साफ कहा है कि एक आरोपी हिरासत में है, लेकिन अन्य अपराधी अभी भी फरार हैं, जिससे उनकी और उनके पूरे परिवार की जान को खतरा है।

एएसआई ए कलाम की हत्या की जांच सीआईडी ​​को सौंपी जानी चाहिए ताकि पूरी निष्पक्ष जांच हो सके। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए ताकि न्याय जल्दी मिल सके। सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उनकी और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

तहरीम फातिमा ने पुलिस प्रशासन और कानून पर पूरा भरोसा जताया और उम्मीद जताई कि पुलिस कमिश्नर इस मामले में मानवीय निर्णय लेंगे और न्याय दिलाएंगे। इस बीच, यह घटना अब शहर में चर्चा का विषय बन गई है और आम नागरिक ने भी मांग की है कि इस अमानवीय हत्या के सभी दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।