logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: शहर में एटीएम में फ्रॉड करने वाला गिरोह सक्रिय, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी


अमरावती: अमरावती शहर में इन दिनों एटीएम में फ्रॉड करने वाला गिरोह सक्रिय है। ये गिरोह एटीएम मशीन में एल्युमिनियम की प्लेट लगाकर ग्राहकों के पैसे बड़ी ही चालाकी से निकालता है।  एटीएम से चोरी के इस नई तरकीब का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब चोरों की तलाश शुरू की है।

हाल ही में अमरावती शहर के चित्रा चौक इलाके में एक्सिस बैंक के एटीएम में फ्रॉड करने का ये मामला सामने आया है।  ये गिरोह एटीएम मशीन में बड़ी ही चालाकी से एल्युमिनियम की प्लेट लगाकर ग्राहकों के पैसे निकाल लेता है। एटीएम में प्लेट लगाते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे, जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इस तरह की ठगी में चोर मशीन में चुपके से एल्युमिनियम की पट्टी लगा देते हैं, जिससे जब कोई ग्राहक एटीएम से पैसे निकालने के लिए आता है तो उससे पैसे नहीं निकलते। जिसके बाद ग्राहक  एटीएम में कुछ गड़बड़ी समझ बाहर निकल जाते हैं। लेकिन उसके बाद एटीएम से चोरी करने वाला गिरोह तुरंत एटीएम से  पैसे निकालकर भाग जाते हैं। इस तरह के मामलों ने बैंक और पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

बैंक ने नागरिकों से अपील की है कि पैसे निकालते समय मशीन में कोई संदिग्ध प्लेट  दिखाई देने पर तुरंत बैंक की हेल्पलाइन पर संपर्क करें या नजदीकी शाखा को सूचित करें। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस और बैंक प्रशासन द्वारा संयुक्त  उपाय किए जाने की आवश्यकता है।