logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अपराध शाखा ने की साढ़े तीन लाख एमडी जब्त


अमरावती: मुंबई से एमडी लेकर बडनेरा रेलवे स्टेशन आए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी है कि युवक के पास से ड्रग्स बरामद हुए हैं। मुंबई से बडनेरा रेलवे स्टेशन आए युवक सूरज तिवारी की पुलिस ने संदेह होने पर तलाशी ली। जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से साढ़े तीन लाख रुपए कीमत की 34 ग्राम एमडी मिली। हिरासत में लिए जाने के बाद सूरज ने बताया कि उसे इस एमडी ड्रग को मुंबई से अमरावती लाने के लिए आठ हजार रुपये मिलने वाले थे।

पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसे यह माल आदेश पंचारिया, पंकज उगले, धीरज भुयार से मिला और उनके ही कहने पर वह माल लेकर यहाँ अमरावती आया था। सूरज ने बताया कि उसने एमडी ड्रग मुंबई के ठाणे से लाई है।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि एमडी की खरीदारी के लिए कैश, मनी ट्रांसफर, क्यूआर कोड तक का इस्तेमाल हो रहा है। पुलिस अब इस कैश मनी कंपनी की जांच कर रही है। पुलिस इस बात की जांच करेगी कि इतनी बड़ी रकम ऑनलाइन कैसे ली गई और अब तक कितने लोगों ने ऐसा किया है एवं अन्य कितने लोग इसमें शामिल हैं। पुलिस ने अब मामले को गहराई से जांचने का निर्णय किया है। इस मामले में पांच लोगों की पहचान की गई है और पुलिस ने आगे की जांच कर रही है।