logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती महानगरपालिका में मिला फर्जी कर्मचारी, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार


अमरावती: अमरावती में महानगरपालिका (Amravati Municipal Corporation) के निर्माण विभाग में पिछले ढाई  साल से कनिष्ठ लिपिक के रूप में एक फर्जी कर्मचारी कार्यरत था। कोतवाली पुलिस  की कार्रवाई में इस फर्जी कर्मचारी का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपी का नाम ओम पाटील है।

महानगर पालिका अधिकारियों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। ओम पाटील ने मनपा में काम करने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए थे। ओम पाटील ने मनपा के कर्मचारियों जैसा खुद का पहचान पत्र बनवाया था और इसके जरिए  वो मनपा  के निर्माण विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर काम कर रहा था।

इस फर्जी पहचान पत्र पर मनपा के उपायुक्त प्रशासन की स्वीकृति और मोहर भी लगी हुई थी। हालांकि, मनपा के ही  के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को उसके कामकाज पर संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए उसे मनपा परिसर से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।