logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: चिखलदरा में ब्रिटिश कालीन कॉफी बागान में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान


अमरावती: जिले के चिखलदरा के अप्पर प्लेटो स्थित ब्रे साइड परिसर में स्थित ब्रिटिशकालीन कॉफी बागान में  भीषण आग लग गई। इस आग में लगभग दो हेक्टेयर क्षेत्र में फैली कॉफी के बाग को नुकसान हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग, अग्निशमन दल, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय कॉलेज के छात्र मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जाता है कि चिखलदरा को अंग्रेजों ने पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया था और उन्होंने ही यहां कॉफी के बाग़ तैयार किये थे, ये जगह  ब्रिटिशकालीन विरासत का प्रतीक माना जाता है। आग के कारण कॉफी के हजारों पौधे नष्ट हो गए और लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अरुण तायडे, शेख अन्सार तथा उपवनसंरक्षक यशवंत बहाले की सतर्कता और कार्रवाई से रात करीब 1 बजे आग पर नियंत्रण पाया जा सका। वन विभाग और स्थानीय लोगों की टीम ने मिलकर आग बुझाने का कार्य किया, जिससे आग अन्य हिस्सों में नहीं फैली।  फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।