logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी से लूट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, सात आरोपी सहित 5.60 लाख रुपए का कीमती सामान जब्त


अमरावती: स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने मोर्शी में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर शुभम मस्के से 12.39 लाख रुपए लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5.60 लाख रुपए का कीमती सामान जब्त किया गया है। आरोपियों की पहचान शेख समीर उर्फ ​​सोनू शेख शफी (22),  शेख साहिल उर्फ ​​मोनू शेख शफी (24), यश उर्फ ​​आरू रविन्द्र टेकाडे (23), विशाल उर्फ ​​वंश राजेश खत्री (21)  उपरोक्त सभी नरखेड़ के निवासी, तौसीफ खा शरीफ खा पठान (22, निवासी येरला, मोर्शी), तनिश उर्फ ​​गोटया धनंजय पेंदाम (21 निवासी नागपुर), वी.एस.जी.पी. बालक (निवासी धरमपेठ, नागपुर) के रूप में हुई है। 

5 जून 2025 को जब शुभम मस्के और उनके साथी शालिकराम धीकर फाइनेंस वसूली की राशि एसबीआई बैंक में जमा करने जा रहे थे, तभी शिवाजी हाई स्कूल के पास तीन लोगों ने उनकी बाइक पर हमला किया और मस्के का 12.39 लाख रुपए नकद से भरा बैग छीनकर भाग गए। जानकारी अनुसार, लूट के मास्टरमाइंड शेख समीर उर्फ ​​सोनू शेख पहले इसी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। उसने मौजूदा कर्मचारियों से जानकारी लेकर लूट की योजना बनाई थी। आरोपी दो वाहनों में सवार होकर मौके पर गए, पैसे छीने और नागपुर में बांटे।