logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: विवाह समारोह में स्टेज पर दूल्हे पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी अकोला से गिरफ्तार


अमरावती: अमरावती में एक विवाह समारोह में स्टेज पर दूल्हे पर चाकू से हमला करने वाले राघव जितेंद्र बख्शी को पुलिस ने अकोला से गिरफ्तार किया है। उसके साथ उसका नाबालिग साथी भी पकड़ा गया। बडनेरा पुलिस स्टेशन के एएसआई प्रमोद गुड्डे के नेतृत्व में देर रात यह कार्रवाई की गई।

11 नवंबर की रात, दूल्हा सुजल समुद्रे स्टेज पर खड़ा था, तभी आरोपी राघव जितेंद्र बख्शी अचानक स्टेज पर चढ़ गया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हमले की घटना देखकर विवाह स्थल पर अफरातफरी मच गई और शादी में उपस्थित लोग डर और हड़कंप में पड़ गए। हमले के तुरंत बाद राघव बख्शी अपने नाबालिग साथी के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद बडनेरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

गुप्त सूचना मिलने के बाद, बडनेरा पुलिस की एक टीम ने अकोला में जाल बिछाकर आरोपी राघव और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से हथियार और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए। इस पूरे मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस हमले के पीछे के वास्तविक कारणों की पड़ताल कर रही है। गौरतलब है कि यह पूरी घटना ड्रोन कैमरे में कैद हो गई थी, और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।