logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: रामपुरी कॅम्प से 10.43 लाख रुपये का गुटखा जप्त, पुलिस और अन्न व आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई


अमरावती: अमरावती के पुलिस आयुक्त अरविंद चावसिया द्वारा पदभार ग्रहण करते ही शहर पुलिस ने गुटखा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई  तेज कर दी है। इसी कड़ी में पिछले चार दिनों में  तीसरी बड़ी कार्रवाई हुई है, जिसमें पुलिस ने शहर के रामपुरी कॅम्प क्षेत्र में छापा मारकर 10 लाख 43 हजार  रुपये का गुटखा जब्त किया है।

अमरावती के नए पुलिस आयुक्त ने अपना कार्यभार सँभालने के साथ ही शहर में कानून-व्यवस्था पर गंभीरता से कार्य शुरू की है।  इसके तहत सबसे पहले अवैध कारोबार करने वालों पर नकेल कसा जा रहा है। ऐसे ही क्राइम ब्रांच  को गश्त के दौरान सूचना मिली कि रामपुरी कॅम्प में स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर गुटखा जमा किया गया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अन्न सुरक्षा अधिकारी गजानन गोरे के साथ मिलकर छापा मारा।

परिसर में रहने वाले राजेश केसवाणी के घर की तलाशी ली गई, जहां दो बंद कमरों में गुटखे की बड़ी खेप पाई गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह गुटखा बिक्री के उद्देश्य से लाया गया था। पुलिस ने गुटखा जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्न सुरक्षा अधिकारी गजानन गोरे की शिकायत पर गाडगेनगर पुलिस स्टेशन में राजेश केसवाणी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से शहर में गुटखा माफियाओं में खलबली मच गई है ।