logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या,पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकडा


अमरावती: जिले के गुहऱ्हाडा गांव में  आपसी  विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के जेब में पडोसी का नाम लिखी हुई चिठ्ठी रख दी, ताकि उसे फसाया जा सके।

लेकिन पुलिस अपनी कार्यशैली का परिचय देते हुए आख़िरकार मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। मृतक का नाम गणेश रमेशराव पांडे  है, जबकि आरोपी का नाम महेश्वर सरोदे है।आरोपी महेश्वर सरोदे और मृतक गणेश पांडे के बीच कुछ सालों से झगड़े चल रहे थे।

सरोदे ने गणेश की बाइक को जला दिया था और उसे झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रहा था। गणेश अमरावती में एक होटल में काम करता था और रात को गांव लौटता था, जिसके कारण उसका पडोसी  के साथ ज्यादा संपर्क नहीं था।

इसी का फायदा उठाते हुए महेश्वर सरोदे ने गणेश की हत्या करने की योजना बनाई। सरोदे ने गणेश को शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। उसने गणेश की हत्या करने के बाद उसकी जेब में एक चिठ्ठी रख दी, जिसमें पड़ोसी का नाम था। अगले दिन जब मृतक का शव सड़क पर मिला, तो पुलिस ने चिठ्ठी देखकर जो नाम लिखा था उसके आधार पर संदिग्ध माना।

पुलिस ने तफ्तीश की और जांच में महेश्वर सरोदे का नाम सामने आया और  उसे पकड़ा गया और कड़ी पूछताछ के बाद उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।