logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: इंस्टाग्राम पर रील डालकर नवनीत राणा को सर तन से जुदा की दी गई धमकी, मामला दर्ज


अमरावती: अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक रील के जरिए उन्हें 'सर तन से जुदा' करने की धमकी दी गई, जिसमें अपमानजनक और अश्लील भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है। इस गंभीर मामले में राणा के निजी सहायक विनोद गुहे ने राजापेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, 6 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे विनोद गुहे इंस्टाग्राम देख रहे थे, तभी उन्हें "ईसा भाई" नामक अकाउंट से एक रील दिखाई दी। इस रील में लाल शर्ट पहने एक युवक कार में बैठा नजर आता है और नवनीत राणा के खिलाफ अश्लील और धमकी भरी भाषा का उपयोग करता है।

रील में युवक कहता है, "नवनीत राणा, हिंदुस्तान सबका है. हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई... सब भाई-भाई हैं। तू पहले भी मार खा चुकी है, अब सीधा हत्या करेंगे।" इस धमकी भरे बयान से इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने "ईसा भाई" नामक इंस्टा यूजर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि नवनीत राणा को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, अक्टूबर 2024 में गैंगरेप की धमकी भरा पत्र, मई 2025 में पाकिस्तान से आए धमकी भरे कॉल और कई ईमेल्स भी शामिल हैं। लगातार मिल रही धमकियों के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।