logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: नागपुर में हिंसा के बाद अमरावती शहर में पुलिस अलर्ट, पुलिस कमिश्नर नवीनचंद्र रेड्डी ने देर रात तक शहर में की गश्त


अमरावती: औरंगजेब की कब्र पर विवाद के कारण नागपुर में सोमवार को हिंसा भड़की. महल इलाके के बाहर से आये कुछ लोगों ने पथराव और आगजनी की, जिसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति है.

दूसरी ओर, अमरावती शहर में पहले भी हिंसा की पृष्ठभूमि रही है, इसलिए अमरावती शहर के पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी खुद सड़कों पर उतरे और देर रात तक शहर की स्थिति का जायजा लिया। इस बीच शहर में पुलिस बंदोबस्त कर दिया गया है.

पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने शहर के लोगों से शांत रहने की अपील की है ताकि जो नागपुर में हुआ वह अमरावती शहर में न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे. उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। पुलिस ने लोगों से शांत रहने की अपील की ताकि कोई शहर की शांति भंग न कर सके।