logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: आश्रम शाला हादसे पर बड़ी कार्रवाई मुख्याध्यापक एनएम कथे और अधीक्षक एसपी रावत निलंबित


अमरावती: अमरावती जिले के मेलघाट तहसील के नागपुर में स्तिथ आश्रम शाला में हुए हादसे पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। काम में लापरवाही बरतने को लेकर मुख्या अध्यापिका और अधीक्षक को निलंबित कर दिया है। 

ज्ञात हो कि, अमरावती के मेलघाट के नागापुर स्थित वसंतराव नाइक आश्रम स्कूल में पानी की टंकी का एक हिस्सा गिरने से एक 14 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई और तीन अन्य छात्राएँ गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस मामले में परिजन आक्रामक हो गए और ज़िम्मेदार व्यक्तियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की माँग करने लगे।

इसके बाद आदिवासी आश्रम स्कूल प्रशासन ने मुख्याध्यापक एनएम कथे और महिला अधीक्षक एसपी रावत को निलंबित कर दिया। मामले की जाँच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति में तहसीलदार, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी चिखलदरा और आदिवासी निरीक्षक शामिल हैं।