logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: मोर्शी में दो अवैध साहूकारों के घर पर छापा, सहायक पंजीयक विभाग की टीम की कार्रवाई, जब्त किए गए 36 ब्लैंक चेक और अन्य दस्तावेज


अमरावती: मोर्शी में सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय की दो टीमों द्वारा दो अवैध साहूकारों के घरों पर एक साथ छापेमारी करने से सहकारी क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इनमें से एक साहूकार के घर से हस्ताक्षर वाले 36 खाली चेक बरामद किए गए हैं। खाली स्टांप पेपर, आईएसआर रसीद और रजिस्टर भी मिला है।

दोनों अवैध साहूकारों के नाम सुनील रामकृष्ण निंभोरकर और सुधीर महादेवराव पचारे हैं। सुनील निंभोरकर और सुधीर पचारे के खिलाफ अवैध साहूकारों की कई शिकायतें सहकारी समितियां के जिला उपपंजीयक शंकर कुंभार के पास आईं। कुंभार ने मोर्शी के सहायक रजिस्ट्रार राजेश भुयार और आशीष चर्जन के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमें बनाईं और शुक्रवर सुबह 11:15 बजे निंभोरकर और पचारे के घर पर एक साथ छापा मारा।

सहायक निरीक्षक राजेश भार ने सुधीर पचारे के घर पर छापा मारा। सुनील निंभोरकर के घर से एक टीम ने उधारकर्ता के हस्ताक्षर वाले लेकिन राशि और तारीख के बिना वाले 36 चेक, खाली स्टांप पेपर, 6 आईएसआर रसीदें और रजिस्टर जब्त किए। दोनों साहूकारों के घर से मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है।