logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: रेयट्याखेडा महिला मारपीट मामला; चिखलदरा थानेदार सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित


अमरावती: पूरे राज्य में सनसनी मचाने वाले रेयट्याखेडा मामले में चिखलदरा पुलिस स्टेशन के तत्कालीन थानेदार आनंद पिदुरकर सहित दो पुलिस कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश अमरावती डिविजन के आईजी रामनाथ परपोकले ने जारी किया है। 

दिलचस्प बात यह है कि एचडीपीओ सिद्धेश्वर धूमल की रिपोर्ट पर विचार करते हुए, चिखलदरा थानेदार आनंद पिदुरकर और पांच अन्य पुलिस कर्मियों को 1 फरवरी को स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय में संलग्न कर दिया गया था। पांच दिन बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। खास बात है कि इस मामले को सबसे पहले यूसीएन न्यूज ने सामने लाया था। 

चिखलदरा तहसील के रेयट्याखेडा गांव में 77 साल की एक महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट और चेहरे पर कालिख लगाकर उसे गांव में घुमाया गया था। इस मामले ने न केवल अमरावती जिले में बल्कि पूरे राज्य में सनसनी फैला दी थी।मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच अंजनगांव सुर्जी पुलिस उपविभागीय अधिकारी डॉ सिद्धेश्वर धूमल को सौंपी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद को भी रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में चिखलदरा थाने के थानेदार आनंद पिदुरकर और चार-पांच पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही का दोषी पाया गया।

इस रिपोर्ट पर प्रशासनिक कार्रवाई करने का अधिकार सिर्फ आईजी को है। लिहाजा यह रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें सौंपे जाने के बाद पहले ट्रांसफर और अब पांच दिन बाद थानेदार समेत चार को निलंबित कर दिया गया है। बहरहाल इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।