logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

Amravati: अंजनगांव में अनाधिकृत कपास बीज का स्टॉक जब्त, किसानों के वेश में कृषि अधिकारियों की सिनेमा स्टाइल कार्रवाई


अमरावती: कृषि विभाग ने अमरावती जिले में अवैध कपास बीजों के प्रवेश के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। अज़नगांव सुर्जी में चलाए गए अभियान में एचटीबीटी कपास के बीज के 174 पैकेट जब्त किए गए हैं। इसकी कीमत 2 लाख 44 हजार 387 रुपए है। यह तहसील में पहली कार्रवाई है। नकली एचटीबीटी कपास के बीजों की जब्ती और मामला दर्ज होने से फर्जी बीज बेचने वालों के होश उड़ गए हैं।

विनोद सरोदे कई वर्षों से एचटीबीटी बीजों के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। इस गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ने के लिए पंचायत समिति के कृषि अधिकारी अश्विन राठौड़ ने किसान बनकर उससे बीज की मांग की।

बीज बेचने के लिए सहमत होने के बाद कृषि अधिकारी, पंचायत समिति और कृषि अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से विनोद सरोदे के निवास पर छापा मारा और घर की जांच की। जांच के दौरान घर में अनाधिकृत बीजों का भंडार पाया गया। इसमें एचटीबीटी बीज के 174 पैकेट पाए गए, जिसकी कुल कीमत 2,44,387 रुपये है।