logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: युवक की सरेआम चाकू मारकर हत्या, शहर के संविधान चौक पर बाइक सवारों दिया अंजाम


अमरावती: शहर में बुधवार शाम संविधान चौक पर एक युवक की सरेआम हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। मोटरसाइकिल पर आए 3 से 4 हमलावरों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय विलास नगर निवासी यश रवींद्र पाटनकर के रूप में हुई है। मृतक यश अपने घर के सामने काम कर रहा था, तभी तीन से चार युवक बाइक पर आए और उस पर कई बार चाकू से हमला कर फरार हो गए। गंभीर अवस्था में जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में यश के परिजन व दोस्त अस्पताल पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक निखारे, खरे, बोबड़े, यादव और मिर्ची नाम के युवक इस घटना में संदिग्ध हैं और उनकी तलाश की जा रही है। गाडगे नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।