logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

खापरखेड़ा में 11 वर्षीय स्कूली छात्र की रहस्यमय मौत, शव घर से एक किलोमीटर दूर एक लेआउट के झाड़ियों में मिला


नागपुर: नागपुर जिले के खापरखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय स्कूली छात्र की रहस्यमय स्थिति में मौत हो गई । दो दिन पहले लापता हुए बच्चे का शव बुधवार सुबह उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक सुनसान लेआउट की झाड़ियों में मिला। पुलिस ने बच्चे के  शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आगे की जांच शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जीतू युवराज सोनेकर के रूप में हुई है, जो खापरखेड़ा के वार्ड क्रमांक 2 में एयरटेल टावर के पास रहता था और  शंकर राव चव्हाण स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ता था। परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है। बताया जा रहा है की उसके माता-पिता की आपस में अनबन थी जिसके चलते महिला अपने छोटे बेटे जीतू के साथ अपने सास ससुर के साथ अलग रहती थी। 

जबकि पिता युवराज सोनेकर बड़े बेटे के साथ रहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे जीतू स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। शाम लगभग 5:30 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के सदस्य चिंतित हो गए। उन्होंने आस-पास उसकी तलाश  की, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसकी मां ने उसी शाम खापरखेड़ा पुलिस में बच्चे के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

बुधवार सुबह न्यू चनकापुर परिसर के वालू लेआउट स्थित एक खुले मैदान में एक व्यक्ति अपने कुत्ते को घुमाने ले जा रहा था। तभी कुत्ता उसे झाड़ियों की तरफ खींचकर ले गया, जहां बच्चे का शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची खापरखेड़ा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। शव पर आंख के आसपास खून के निशान मिले हैं।

हालांकि बच्चे की मौत कैसे हुई यह अभी एक रहस्य ही  है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह का खुलासा हो सकता है। घटनास्थल बच्चे के घर से महज एक किलोमीटर दूर है। पुलिस आस-पास के इलाकों में छानबीन और लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है।