logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: पिपरी से चुन्नी चुल्हड़ सड़क निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग


भंडारा: भंडारा जिले के तुमसर तहसील में एक अजीब घटना घाटी। यहां पिपरी से चुन्नी चूल्हड़ सड़क के निर्माण कार्य में लगे एक रोड रोलर में एक अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इस आग में रोड रोलर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

पिछले दो माह से लोक निर्माण विभाग के अधीन तिरोडा की पूजा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पिपरी चुन्नी चुल्हड़ मार्ग पर सड़क का काम शुरू किया है। कंपनी निर्माण कार्य में जरुरत पड़ने वाले सभी उपकरणों के साथ यह रोड बना रही है।  

हालांकि, रविवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर आग के हवाले कर दिया। रोड रोलर पूरी तरह जल गया। कंपनी को 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह आग किसने लगाई इसकी जांच सिहोरा पुलिस कर रही है।