logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चलते ऑटो में सवार अज्ञात व्यक्ति पर वार कर किया घायल, ऑटो से फेंका बाहर, व्यक्ति की हुई मौत


नागपुर: धंतोली पुलिस थाना अंतर्गत कुम्भार टोली रोड पर लोहारकर होटल के पास एक चलते ऑटो में सवार अज्ञात व्यक्ति को दो से तीन आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और ऑटो से बाहर फेंक दिया। इस हादसे के बाद इस अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और इन अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

धंतोली पुलिस थाना अंतर्गत बीती रात करीब 11:30 बजे के दौरान हत्या की यह वारदात हुई।यह अज्ञात व्यक्ति एक ऑटो में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान ऑटो में मौजूद 2 से 3 अज्ञात आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और तेज धार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। 

घायल अवस्था में ही इस व्यक्ति को इन हमलावरों ने कुम्भार टोली मार्ग स्थित लोहारकर होटल के पास सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सजग नागरिकों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने इस व्यक्ति को अस्पताल में भी पहुंचाया परंतु जांच के दौरान ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। लूटपाट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका पुलिस व्यक्त कर रही है।