logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में एक और Hit & Run; माँ-बेटा घायल, छह वर्षीय बच्ची की हुई मौत


नागपुर: नागपुर के वाडी पुलिस थाना अंतर्गत अमरावती रोड पर एक और हिट एंड रन का मामला सामने आया है. अपने दो बच्चों के साथ रास्ता पार कर रही एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला. इस दुर्घटना में मां बेटी बुरी तरह से घायल हुई और इलाज के दौरान 6 वर्षीय बेटी की अस्पताल में मौत हो गई. तो वहीं महिला की हालत भी नाजुक है उसका इलाज जारी है.

नागपुर शहर में इन दिनों  हिट एंड रन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला वाडी पुलिस थाना अंतर्गत सामने आया, जहां सड़क पार कर रही  मां बेटी को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने कुचल दिया और मौके से भाग गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भावना देउलकर नामक महिला अपने ९ वर्ष के बेटे दक्ष और 6 वर्ष की बेटी गार्गी के साथ वाडी के रघुपति नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए आ रहे थे. भावना ऑटो से उतरकर अमरावती मार्ग के भारत अपार्टमेंट के सामने से दोनों बच्चों के साथ रास्ता पार कर रही थी.इस दौरान अज्ञात बाइक चालक ने लापरवाही से अपनी गाड़ी चलाते हुए भावना और गार्गी को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. 

इन दोनों को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया. जहां डॉक्टरों ने गार्गी को इलाज के दौरान मृत घोषित किया तो वही भावना की हालत भी नाजुक बनी हुई है जिसका इलाज जारी है. अब पुलिस आसपास के परिसर से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस अज्ञात मोटरसाइकिल सवार की तलाश कर रही है. 

देखें वीडियो: