logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सेन्ट्रल जेल में फिर हंगामा: कैदियों ने की सुरक्षा गार्ड की पिटाई, धंतोली पुलिस ने दर्ज किया मामला


नागपुर:  नागपुर सेंट्रल जेल में  कैदियों के एक गुट ने एक सुरक्षा रक्षक पर जमकर हमला बोल दिया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया । धंतोली पुलिस ने हमलावर कैदियों के खिलाफ सरकारी कर्मचारी से मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार जेल सुरक्षा रक्षक अंकुश तेजनकर बड़ी गोल सर्कल में ड्यूटी पर तैनात थे। तभी कैदी निखिल उर्फ दंबा वासनिक ने एक अन्य बंदी शेखर सोमकुवार को कटोरी से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत जेल अधिकारियों से की गई।

अधिकारी ने निखिल और एक अन्य कैदी करण को जांच के लिए बुलाया। जब अंकुश उन्हें अधिकारी के कक्ष में ले जा रहे थे, तो निखिल ने अधिकारी के सामने ही दबंगई दिखाते हुए जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया। अंकुश द्वारा उसे शांत करने के आग्रह पर निखिल भड़क गया।

आरोप है कि निखिल ने अपने साथी कैदियों प्रभाकर चौधरी और आकाश नागरिकर की मदद से अंकुश पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। उन्होंने उसे गालियां देते हुए जेल से बाहर निकलने के बाद भी देख लेने की धमकी दी। बताया जाता है कि कुछ दिनों में ही   जेल में  इस तरह हुई यह चौथी  घटना है। धंतोली पुलिस अभी इस मामले में शिकायत मिलने के बाद  जांच में जुट गई है।

देखें वीडियो: