logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

NSG के मार्गदर्शन में नागपुर में आतंकवाद विरोधी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित


नागपुर:  शहर पुलिस मुख्यालय में एक विशेष आतंकवाद विरोधी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानी NSG के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जिसमें पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को आतंकी हमलों और विस्फोटक जैसी स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

यह कार्यशाला नागपुर पुलिस भवन के ऑडिटोरियम हॉल में संपन्न हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व NSG मुंबई के असिस्टेंट कमांडेंट विनीत मेश्राम ने किया। इस दौरान NSG के विशेषज्ञों ने संदेहास्पद वस्तुओं की पहचान, त्वरित प्रतिक्रिया की तकनीकें, बम निरोधक उपाय और आतंकवादी हालात में कार्रवाई की रणनीतियों की जानकारी दी।कार्यशाला में नागपुर पुलिस, अग्निशमन दल, आपदा प्रबंधन विभाग, बम निरोधक दस्ता और NSG समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों ने इसे व्यवहारिक और अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रमों की आवश्यकता जताई।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया गया, जिससे आगामी प्रशिक्षण सत्रों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।