logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Sana Khan Murder Case: सना खान के शव के बारे में जानकारी देने वाले को मिलेगा एक लाख का इनाम


नागपुर: बीजेपी नेता सना खान का शव अभी तक नहीं मिला है और तलाश जारी है. नागपुर पुलिस ने अब हिरन नदी के किनारे रहने वाले लोगों से शव के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की है।

ज्ञात हो कि, मामले के मुख्य आरोपी अमित साहू ने 2 अगस्त को सना की हत्या कर दी और उसके शव को हिरन नदी में फेंक दिया था। फिर साहू के दोस्त धर्मेंद्र यादव के कहने पर कमलेश पटेल ने सना खान का मोबाइल फोन नर्मदा नदी में फेंक दिया था।

पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र यादव, कमलेश पटेल, रब्बू यादव समेत अमित साहू को भी गिरफ्तार कर लिया। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक संजय शर्मा से भी पूछताछ की गई। लेकिन अभी तक सना का शव नहीं मिल सका है। पुलिस को यह भी संदेह है कि अमित साहू और आरोपी गुमराह कर रहे हैं। इसलिए पुलिस नार्को टेस्ट कराने के लिए कोर्ट भी पहुंची थी।