logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ऑटोरिक्शा समेत 7 लाख रुपये की सुगंधित तंबाकू जब्त, तस्कर और चालक गिरफ्तार


यवतमाल: पुलिस ने प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू की तस्करी करते हुए एक मालवाहक ऑटोरिक्शा को पकड़ा, जिसमें से ऑटोरिक्शा समेत कुल 7 लाख रुपये का माल जब्त किया है। पुलिस ने चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ढाणकी-सोईट रोड पर की गई।

गिरफ्तार चालक सहित तस्कर की पहचान उमरखेड के तौफीक खान फकीर खान (35) और पुसाद के इम्तियाज खान अजब खान (30) के रूप में की गई है। बिटरगांव थानेदार संतोष मनवार रोजाना की तरह दस्ते के साथ गश्त पर थे। इसी बीच उन्हें गोपनीय सूचना मिली कि सोईट से ढाणकी की ओर आ रहे एक मालवाहक ऑटोरिक्शा में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू और पान मसाला की तस्करी की जा रही है।

इसके बाद से टीम ने इस रूट पर जाल बिछाया। इसी दौरान जैसे ही ऑटोरिक्शा आता दिखा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गाड़ी की तलाशी ली गयी। वाहन से 5 लाख 40 हजार रुपए कीमत की राजसी परंपरा फ्लेवर्ड तंबाकू की 18 पेटियां मिलीं। 

पुलिस ने सात लाख रुपये की सुगंधित तंबाकू समेत वाहन जब्त कर लिया। साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।