logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आर्ट टीचर ने महिलाओं की निकाली आपत्तीजनक वीडियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में शुरू खासदार औद्योगिक मोहत्सव में महिलाओं की बाथरूम से आपत्तिजनक वीडियो निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में अंबाझरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मंगेश विनायक खापरे (37, तीननल चौक, इतवारी) के रूप में हुई है। आरोपी शहर के एक निजी स्कुल में आर्ट टीचर है। इसी कारण मोहत्सव आयोजकों द्वारा आरोपी को मेन गेट को डेकोरेट करने के लिए बुलाया था।

नागपुर के राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय  के कैंपस में 27 जनवरी से 29 जनवरी तक खासदार औद्योगिक महोत्सव मनाया गया. देश के अलग-अलग भागों सहित विदेश से भी इस महोत्सव में शामिल होने के लिए उद्योजक आये हुए थे. प्रशासनिक परिसर भवन परिसर में ही स्थित एक महिला बाथरूम में एक युवक को  महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

पीड़ित महिला 3२ वर्ष की है और खासदार औद्योगिक महोत्सव में वालंटियर के रूप में एक निजी संस्था के लिए काम करती है।महिला वॉशरूम में उसने आरोपी मंगेश को मोबाइल फोन से वीडियो निकलते हुए देख लेने के बाद पकड़ने की कोशिश की थी और  झटपट मेंउसकी कलाई पर चोट आई. इस घटना की जानकारी उसने संबंधित अधिकारियों सहित अपने सहकारियों को दी. और जब सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किया तो उसमें मंगेश बाथरूम के पास से भागता हुआ दिखाई दिया.

गुस्साये लोगों ने उसे वहीं मौके पर पड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल फोन से अभी तक करीब 19 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं. हालांकि आरोपी ने पकड़े जाने के डर से मोबाइल फोन से कुछ वीडियो डिलीट भी किए हैं जिसकी भी जांच की जा रही है।

देखें वीडियो: